Explore

Search

March 23, 2026 10:20 pm

बड़हरिया : घर का ताला तोड़कर पांच लाख की संपत्ति की चोरी

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बड़हरिया (सिवान)। थाना क्षेत्र के तिलसंडी 510 गांव में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर नकद और आभूषण समेत करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित नागेंद्र पासवान ने इसकी सूचना थाना को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जानकारी के अनुसार, नागेंद्र पासवान रविवार की रात अपने परिवार के साथ पुराने घर से थोड़ी दूरी पर स्थित नए मकान में पशुओं की देखभाल करने गए थे। इस दौरान घर खाली था। चोरों ने ठंड और सुनसान माहौल का फायदा उठाकर दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर अलमारी में रखे 60 हजार रुपये नकद, 50 हजार रुपये के कपड़े, और चार लाख रुपये से अधिक के आभूषण चुरा लिए।

जब नागेंद्र पासवान अपने पुराने घर लौटे तो दरवाजा खुला देखकर दंग रह गए। उन्होंने तुरंत घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। पुलिस चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर