Explore

Search

March 23, 2026 4:04 pm

बड़हरिया : ग्रैंडर से मजदूर का हाथ कटा, हालत गंभीर

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

बड़हरिया थाना क्षेत्र के धनाह गांव में हादसा, सदर अस्पताल में भर्ती

सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के धनाह गांव में सोमवार को एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस वक्त हुई जब वह ग्रैंडर मशीन से रॉड काट रहा था। अचानक मशीन की चपेट में आने से उसका हाथ कट गया।

घायल मजदूर की पहचान धनाह गांव निवासी गौतम के रूप में हुई है। घायल गौतम ने बताया कि वह निर्माण कार्य के दौरान रॉड काट रहा था, तभी ग्रैंडर फिसल गया और उसका हाथ कट गया। हादसे के बाद मालिक द्वारा उसे सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर