✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान: बड़हरिया थाना क्षेत्र के भलुआ गांव में सोमवार की सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घायलों की पहचान भलुआ निवासी अनुज कुमार और विपिन कुमार के रूप में हुई है। घायलों ने बताया कि वे गांव में ही बाइक चला रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया, जिससे वे घायल हो गए। कार चालक को मौके पर पकड़ लिया गया है।
Author: Samay Siwan
Post Views: 1

