Explore

Search

June 22, 2026 2:05 pm

बड़हरिया : एसपी ने बड़हरिया थाना का किया निरीक्षण

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बड़हरिया थाना का बुधवार को एसपी अमितेश कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मालखाना, सीरिश्ता, केस पंजी और अन्य पंजियों की बारीकी से जांच की। एसपी ने थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने और आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

एसपी ने कहा कि थाने में लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा हो और जनसामान्य की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा, संजीव कुमार और अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर