Explore

Search

March 23, 2026 11:48 pm

बड़हरिया : एसडीओ ने किया पीडीएस दुकानों के साथ बैठक कर समय से राशन उठाव वितरण का दिया निर्देश

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बड़हरिया (सिवान) : बड़हरिया प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार ने प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को खाद्यान्न समय पर उठाने और लाभुकों के बीच वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

एसडीओ ने कहा कि किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए, और यदि शिकायत मिलती है तो संबंधित डीलर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में बीडीओ संदीप कुमार ने सभी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी तब्बू खातून सहित सभी कर्मी और पीडीएस दुकानदार उपस्थित थे।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर