Explore

Search

June 20, 2026 4:15 pm

बड़हरिया : ईंट-भट्ठा संचालक पर मजदूरी नहीं देने व प्रताड़ित करने का आरोप

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बड़हरिया (सिवान): थाना क्षेत्र के मीर सुरहिया गांव निवासी ईंट-भट्ठा संचालक मार्क सोनू रियाज पर मजदूरों ने मजदूरी नहीं देने और प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश के बरेली के नवाबगंज निवासी अबरार के पुत्र रखावत ने मानवाधिकार आयोग में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

आयोग के निर्देश पर बुधवार रात स्थानीय प्रशासन ने ईंट-भट्ठा पर पहुंचकर मामले की जांच की। जांच के दौरान कुछ नाबालिग मजदूरों को मुक्त कराया गया। शिकायतकर्ता रखावत ने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा उन्हें ईंट-भट्ठा पर काम करने के लिए मीर सुरहिया लाया गया था। वहां उनके साथ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया गया।

रखावत ने बताया कि ईंट-भट्ठा मालिक गरीब महिला-पुरुषों और नाबालिग बच्चों से जबरन काम करवाते हैं। बीमार होने पर इलाज कराने के बजाय उनसे जबरन काम कराया जाता है। मजदूरी मांगने पर गाली-गलौज और लाठी-डंडे से पिटाई की जाती है। शिकायत के अनुसार, ठेकेदार ने 650 रुपये प्रति हजार ईंट की पथाई के हिसाब से काम पर बुलाया था। लेकिन 12 दिनों का बकाया 42,000 रुपये मांगने पर उन्हें धमकियां दी गईं।

मानवाधिकार आयोग से निर्देश मिलने के बाद सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार ने बड़हरिया अंचलाधिकारी को मामले की जांच का आदेश दिया है। फिलहाल प्रशासन द्वारा मामले की जांच जारी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर