Explore

Search

March 23, 2026 3:43 pm

बड़हरिया : आपके साथ से आएगा बदलाव : अरुण कुमार गुप्ता

आपके साथ से आएगा बदलाव : अरुण कुमार गुप्ता
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

बड़हरिया विधानसभा से राजद के संभावित प्रत्याशी कर रहे जनसंपर्क अभियान तेज

बड़हरिया (सिवान) : समाजसेवी अरुण कुमार गुप्ता ने बड़हरिया विधानसभा से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संभावित प्रत्याशी के रूप में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने पचरुखी पंचायत के नारायणपुर गांव पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की और हालचाल जाना।

नारायणपुर के दौरे के दौरान ग्रामीणों ने उन्हें स्नेह, विश्वास और सहयोग भाव से स्वागत किया। अरुण गुप्ता ने कहा कि ग्रामीणों का अपनापन देख मन भावुक हो गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे राजनीति को सेवा का माध्यम मानते हैं, न कि सत्ता का साधन।

उन्होंने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि “आपके साथ से ही बदलाव आएगा।” बड़हरिया क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार के क्षेत्र में व्यापक विकास की आवश्यकता है, जिसे वे जनता के सहयोग से पूरा करेंगे।

ग्रामीणों ने भी एक स्वर में अरुण गुप्ता को समर्थन देने का आश्वासन दिया और कहा कि इस बार वे विकास और बदलाव के लिए वोट करेंगे, न कि जाति-पांति के आधार पर।

अरुण गुप्ता ने कहा कि अगर जनता उन्हें अवसर देती है, तो बड़हरिया को एक मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर