Explore

Search

June 20, 2026 4:15 pm

बड़हरिया: अज्ञात वाहन की चपेट में युवक की मौत, गोली मारने की चर्चा

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बड़हरिया थाना क्षेत्र के सहवाचक मोड़ के समीप बड़हरिया-सिवान मुख्य पथ पर सोमवार की रात एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नरहरपुर निवासी राजेंद्र पासवान के 29 वर्षीय पुत्र परशुराम पासवान के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार, परशुराम पासवान अपनी अपाची बाइक से सिवान से घर लौट रहे थे। सहवाचक मोड़ के पास अज्ञात वाहन से टक्कर लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा, एसआई मोहनलाल पासवान और एसडीपीओ अजय कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

हालांकि, घटना को लेकर ग्रामीणों में अन्य चर्चाएं भी हैं। कुछ लोगों का कहना है कि बदमाशों ने पहले परशुराम को गोली मारी और फिर वाहन से कुचल दिया। बावजूद इसके, पुलिस इसे सड़क दुर्घटना मान रही है और जांच कर रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर