Explore

Search

March 23, 2026 8:42 pm

बड़हरिया : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक घायल

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बड़हरिया थाना क्षेत्र के ज्ञानी मोड़ के समीप सोमवार की शाम बड़हरिया-मीरगंज मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल की पहचान कईल टोला निवासी पंकज कुमार शर्मा के रूप में हुई, जो अरुण शर्मा के पुत्र हैं। पंकज कुमार अपनी बाइक से ज्ञानी मोड़ से घर लौट रहे थे, और जैसे ही वह ज्ञानी मोड़ के समीप पहुंचे, उन्हें अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर