✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
बड़हरिया के अंचलाधिकारी सरफराज अहमद ने बुधवार को ठंड से बचाव के लिए करीब सौ जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। यह कार्यक्रम आधा दर्जन पंचायतों के अंतर्गत लकड़ी, पकड़ी, रसूलपुर, ज्ञानी मोड़ और आसपास के गांवों में आयोजित किया गया।
अंचलाधिकारी ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब और असहाय लोगों के लिए घर और गरम कपड़े सबसे बड़ी आवश्यकता होती है। इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कंबल वितरण किया गया ताकि ठंड से राहत मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान कई अंचल कर्मी भी मौजूद थे। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
Author: Samay Siwan
Post Views: 2

