Explore

Search

April 11, 2026 9:41 pm

फाइलेरिया उन्मूलन व जागरूकता के लिए रोगी हितधारक मंच का गठन

फाइलेरिया उन्मूलन व जागरूकता के लिए रोगी हितधारक मंच का गठ
✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान: फाइलेरिया उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में हसनपुरा प्रखंड के गायघाट गांव स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) पर गायघाट पंचायत की मुखिया सीमा देवी की अध्यक्षता में रोगी हितधारक मंच (पीएसपी) का गठन किया गया।

इस दौरान जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. ओम प्रकाश लाल ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में पंचायत प्रतिनिधियों जैसे मुखिया, पंच, सरपंच, और वार्ड सदस्यों की भूमिका महत्वपूर्ण है। ये जनप्रतिनिधि स्थानीय स्तर पर आमजनों को फाइलेरिया और अन्य संचारी रोगों के बारे में जागरूक करेंगे। साथ ही फाइलेरिया से ग्रसित मरीजों के अधिकारों और बचाव के उपायों के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।

इस अभियान में सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सिफार) तकनीकी सहयोग दे रहा है। बैठक के दौरान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर पीएसपी सदस्यों को फाइलेरिया, कालाजार, मलेरिया, और टीबी जैसी बीमारियों के बचाव और उपचार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

सीएचओ अमरजीत हरिजन ने बताया कि गठित पेशेंट स्टेक होल्डर प्लेटफार्म में पंचायत प्रतिनिधियों और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भूमिका अहम होगी। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने फाइलेरिया से ग्रसित हाइड्रोसिल मरीजों की पहचान कर उन्हें ऑपरेशन के लिए प्रेरित करने की सहमति जताई।

आगामी फरवरी में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत होने वाले एमडीए राउंड में जनवितरण प्रणाली के दुकानदार अशोक कुमार सिंह ने सक्रिय सहभागिता और सामुदायिक स्तर पर जागरूकता फैलाने की सहमति दी।

बैठक में उपस्थित प्रमुख लोगों में मुखिया सीमा देवी, फाइलेरिया मरीज ममता देवी और मुन्नी देवी, वार्ड सदस्य अशोक कुमार सिंह और टुनटुन यादव, जीविका दीदी बेबी देवी, सरपंच महम्मद तारिक इकबाल, बीडीसी वीरेंद्र महतो, उप मुखिया पूजा देवी, नरसिंह साह गोंड़, और आशुतोष कुमार सिंह शामिल थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर