Explore

Search

March 23, 2026 3:45 pm

पैक्स चुनाव: जीरादेई में शांतिपूर्ण माहौल में 48.7 प्रतिशत हुआ मतदान

जीरादेई में शांतिपूर्ण माहौल में 48.7 प्रतिशत हुआ मतदा
✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
जीरादेई (सिवान): प्रखंड के आठ पैक्सों में शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में पैक्स चुनाव संपन्न हुआ। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कुल 48.7 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान प्रक्रिया के दौरान बीडीओ, सीओ समेत कई वरीय अधिकारी केंद्रों का निरीक्षण करते नजर आए।

चुनाव के लिए कुल 34 मतदान केंद्र बनाए गए थे। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। शुरुआत में ठंड के कारण मतदाताओं की संख्या कम रही, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ बढ़ती गई। मतदाता पहचान पत्र के साथ कतार में खड़े होकर लोगों ने मतदान किया।

प्रखंड में कुल 16 पंचायतों में से तीन पंचायतों में पैक्स अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं, जबकि पांच पंचायतों में पहले ही विलंब से चुनाव हो चुका था। इस कारण इन पंचायतों में इस बार चुनाव नहीं हुआ। आठ पंचायतों में हो रहे चुनाव को लेकर प्रशासन सक्रिय रहा और चार पंचायतों के मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया था।

अतिसंवेदनशील केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रशासन ने मतदान केंद्रों से पांच सौ मीटर की दूरी पर लोगों की उपस्थिति की अनुमति दी थी। मतदान केंद्रों पर फर्जी वोटिंग रोकने के लिए मतदाताओं की कड़ी जांच की गई।

चांदपाली पंचायत के एक अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र पर फर्जी वोट को लेकर दो पक्षों में नोकझोंक हुई, जिससे कुछ देर के लिए मतदान प्रक्रिया बाधित हुई। स्थानीय प्रशासन और वरीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया और मतदान को सुचारू रूप से शुरू करवाया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर