Explore

Search

March 21, 2026 9:50 pm

पचरुखी: हथियार व गांजा के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

पचरुखी पुलिस ने गुप्त सूचना पर की छापेमारी, अवैध हथियार व मादक पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार

पचरूखी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक पिस्टल, पांच जिंदा गोली, एक केजी गांजा और एक चोरी की गाड़ी बरामद की गई। पुलिस ने पूछताछ के बाद मंगलवार को दोनों को जेल भेज दिया।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मंद्रपाली निवासी नौसेर अली के पुत्र दिलशाद अली उर्फ छोटे राजा और शमीम अख्तर के पुत्र तंजीम अख्तर के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने कुछ अन्य बदमाशों के नाम भी उजागर किए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

एसपी ने बताया कि पुलिस को अवैध हथियार और मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद पचरुखी थाना पुलिस ने चौमुखा मोड़ पर छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में पचरूखी थाना कांड संख्या 104/25 दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर