Explore

Search

August 4, 2026 11:59 pm

पचरुखी : लाभुक किसी को नाम जोड़ने के लिए न दें राशि: बीडीओ

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

नि:शुल्क सर्वे कार्य का लाभ उठाने की अपील, बुनियादी सुविधाओं की हुई जांच

पचरुखी (सिवान)। प्रखंड विकास पदाधिकारी वैभव शुक्ल ने गुरुवार को महुआरी, उखई व भटवलिया के महादलित टोलों का निरीक्षण किया। यह दौरा आवास योजना के तहत चल रहे सर्वे कार्य की प्रगति का आकलन करने के लिए किया गया।

निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने लाभुकों को आगाह किया कि सर्वे कार्य पूरी तरह नि:शुल्क है और किसी को भी नाम जोड़ने के लिए राशि न दें। उन्होंने बताया कि जिन लाभुकों का नाम तकनीकी समस्याओं (जैसे जॉब कार्ड या आधार की त्रुटि) के कारण नहीं जुड़ पाया था, उनका मौके पर समाधान कर नाम जोड़ा गया।

इसके अलावा बीडीओ ने महादलित टोलों में बिजली, पानी, पेंशन, राशन, एवं गली-नाली जैसी बुनियादी सुविधाओं की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान महुआरी में दो तथा भटवलिया में चार पात्रों के पेंशन फार्म को मौके पर विकास मित्र द्वारा भरा गया।

निरीक्षण में यह भी सामने आया कि कई महादलित परिवारों के पास शौचालय नहीं है, जिसका प्रमुख कारण उनकी खुद की जमीन न होना पाया गया। रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए जीविका बीपीएम और मनरेगा पदाधिकारियों को जल्द से जल्द जॉब कार्ड जारी करने एवं राहत प्रदान करने का निर्देश दिया गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर