Explore

Search

March 10, 2026 10:18 pm

पचरुखी में बिजली बिल को लेकर विवाद, जेई पर गड़बड़ी और राशि लेकर मामला मैनेज करने का आरोप

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

• पचरुखी प्रखंड में बिजली विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल
• भाजपा मंडल अध्यक्ष इंदु देवी के नाम आए बिल को लेकर विवाद
• पूर्व मुखिया संतोष कुमार आडवाणी ने जेई पर लगाए गंभीर आरोप
• संपर्क करने पर जेई से नहीं हो सका संपर्क

पचरुखी (सिवान): पचरुखी प्रखंड में बिजली विभाग की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष इंदु देवी के नाम से आए बिजली बिल को लेकर उनके पति व पूर्व मुखिया संतोष कुमार आडवाणी ने बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) पर विद्युत बिल में गड़बड़ी का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि जब बिजली बिल की समस्या को लेकर जेई को फोन किया जाता है तो वे फोन नहीं उठाते हैं, जिससे उपभोक्ताओं को अपनी समस्या बताने में भी कठिनाई होती है।
पूर्व मुखिया संतोष कुमार आडवाणी ने यह भी आरोप लगाया कि बिजली विभाग में राशि लेकर मामलों को मैनेज किया जाता है। उन्होंने कहा कि वहां आम आदमी की बात तो दूर, जनप्रतिनिधियों की बात तक नहीं सुनी जाती है।
उन्होंने बताया कि प्रखंड में बिजली बिल से जुड़ी शिकायतें आए दिन सामने आती रहती हैं, जिससे उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। उन्होंने जेई पर राशि लेकर मामलों को मैनेज करने का भी आरोप लगाया है।
हालांकि इस मामले में संबंधित जेई से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर