पचरुखी: बदमाशों ने महिला की जलाकर हत्या, अर्द्धनग्न अवस्था में शव बरामद
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
मंद्रापाली बड़का टोला में सनसनी, सरसों के खेत से मिला जला शव
सिवान: पचरुखी थाना क्षेत्र के मंद्रापाली बड़का टोला गांव में मंगलवार की रात बदमाशों ने 52 वर्षीय महिला की जलाकर हत्या कर दी। बुधवार की देर शाम पुलिस ने महिला का अर्द्धनग्न जला हुआ शव घर से महज सौ कदम पश्चिम स्थित सरसों के खेत से बरामद किया।
मृतका की पहचान द्वारिका साह की 52 वर्षीय पत्नी शांति देवी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घटनास्थल पर एएफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को भी बुलाया गया, जो साक्ष्य एकत्र कर जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार शांति देवी मंगलवार की रात पड़ोस में आई एक बरात में शामिल होने के लिए घर से निकली थीं। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चला।
बुधवार की शाम गांव के लोगों ने सरसों के खेत में अर्द्धनग्न अवस्था में जला हुआ शव देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल शुरू की।
पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है। हत्या के कारणों का अब तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। मामले को लेकर गांव में दहशत का माहौल है।
लेटेस्ट न्यूज़
मिर्जापुर के इस अस्पताल में शुरू हो रही है सिटी स्कैन सुविधा, सरकारी दाम पर होगी जांच
June 10, 2024
6:28 pm
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कुछ ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें चलेंगी लेट, ये है वजह
June 10, 2024
6:05 pm
लाइव क्रिकेट स्कोर