Explore

Search

March 21, 2026 9:49 pm

पचरुखी प्रखंड में ग्राम कचहरी न्याय मित्र नियोजन को लेकर संवीक्षा बैठक

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बीडीओ की अध्यक्षता में हुई बैठक, विभिन्न पंचायतों में आवेदनों की समीक्षा

पचरुखी प्रखंड के छह ग्राम कचहरी में न्याय मित्र के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया के तहत सोमवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में संवीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) वैभव शुक्ल ने की। इस बैठक में संबंधित ग्राम कचहरी के सरपंच, उप सरपंच एवं ग्राम कचहरी सचिव शामिल हुए।

बीडीओ ने बताया कि गोपालपुर पंचायत से चार आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से दो स्वीकृत और दो अस्वीकृत कर दिए गए। हरदिया पंचायत से कुल 23 आवेदन आए, जिन्हें स्वीकृति दे दी गई। उखई पंचायत से चार आवेदन मिले, जिनमें से दो को मंजूरी दी गई। महुआरी से 11 और तरवारा से 19 आवेदन स्वीकृत किए गए।

इस अवसर पर प्रखंड के सभी सरपंच, सचिव, पंच सहित कई लोग मौजूद रहे। बैठक में न्याय मित्रों के नियोजन की प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा करने पर बल दिया गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर