Explore

Search

August 4, 2026 11:58 pm

पचरुखी : नमाज़ पढ़ने गए वृद्ध का सात दिन बाद मिला शव

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: पचरुखी थाना क्षेत्र के चीनी मिल के चंवर से शनिवार को एक वृद्ध का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान पचरुखी के साह तकिया निवासी इम्मामुद्दीन मियां (65) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे स्वजनों को सौंप दिया।

घटना के संबंध में स्वजनों ने बताया कि इम्मामुद्दीन मियां पांच जनवरी की सुबह पांच बजे नमाज़ पढ़ने के लिए घर से निकले थे। वह मानसिक रूप से बीमार थे और इस कारण सुबह के समय रास्ता भटक गए। स्वजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

शनिवार की सुबह एक बच्ची ने सूचना दी कि चीनी मिल के अंदर एक वृद्ध का शव पड़ा है। सूचना मिलने के बाद पचरुखी थाना के पदाधिकारियों ने शव को बरामद किया। पुलिस का कहना है कि शव सुबह मिला और ठंड से उसकी मौत होने की संभावना जताई जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर