Explore

Search

March 21, 2026 8:13 pm

पचरुखी : घरथवलिया हत्याकांड मामले में फरार अभियुक्तों के घर चिपकाया गया इश्तहार

घरथवलिया हत्याकांड मामले में फरार अभियुक्तों के घर चिपकाया गया इश्तहार
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

घरथवलिया में ढोल-नगाड़े के साथ पुलिस ने की कार्रवाई, हत्या के बाद से फरार चल रहे हैं चारों अभियुक्त

सीवान। पचरुखी थाना क्षेत्र के घरथवलिया गांव में गुरुवार को हत्या कांड के फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। थानाध्यक्ष सन्नी कुमार रजक के नेतृत्व में पुलिस बल ने ढोल-नगाड़े के साथ गांव में जुलूस निकाला और हत्या के चारों फरार अभियुक्तों के घरों पर इश्तेहार (Proclamation Notice) चस्पाया। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश के तहत की गई।

थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि कांड संख्या 301/25 के तहत पंकज शर्मा, कुंदन शर्मा, कमल शर्मा और अंकित शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन सभी पर 28 जून को हरदिया गांव के समीप भूमि विवाद में तीन सगे भाइयों को गोली मारने का आरोप है। इस गोलीबारी में एक भाई इरशाद उर्फ राजा की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अन्य दो भाई कैप और अजमत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों का इलाज अब भी जारी है।

थानाध्यक्ष ने कहा कि अभियुक्त घटना के बाद से फरार हैं और न्यायालय के आदेश पर यह इश्तेहार कार्रवाई की गई है। यदि तय समयावधि में अभियुक्त अदालत में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो आगे कुर्की जब्ती की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी।

पुलिस की यह कार्रवाई गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों में पुलिस की सख्ती से उम्मीद जगी है कि जल्द ही फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित होगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर