Explore

Search

March 21, 2026 9:49 pm

पचरुखी/गोरेयाकोठी : सन्नी कुमार बने पचरूखी थानाध्यक्ष, विकास कुमार को गोरेयाकोठी की जिम्मेदारी

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान, 18 जनवरी। एसपी अमितेश कुमार ने जिले में कई पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण और नई जिम्मेदारियां सौंपने का आदेश जारी किया है। इसके तहत पुलिस अवर निरीक्षक सन्नी कुमार रजक को पचरूखी थानाध्यक्ष और पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार को गोरेयाकोठी थानाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

पचरूखी थानाध्यक्ष की नियुक्ति
एसपी ने बताया कि पचरूखी थानाध्यक्ष का पद रिक्त होने के कारण रघुनाथपुर थाना में तैनात सन्नी कुमार रजक को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गोरेयाकोठी थानाध्यक्ष की नियुक्ति
एसपी ने जानकारी दी कि पुलिस महानिदेशक, पटना के आदेश (ज्ञापांक – 69/एक्सपी-2, दिनांक 17 जनवरी) के तहत गोरेयाकोठी थानाध्यक्ष के पद पर तैनात परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक आनंद कुमार सिंह का व्यवहारिक प्रशिक्षण पूर्ण होने पर उन्हें पुलिस मुख्यालय वापस बुला लिया गया है। इस पद को रिक्त देखते हुए विकास कुमार को गोरेयाकोठी थानाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

अन्य स्थानांतरण

  • सहायक अवर निरीक्षक मनोज कुमार को बड़हरिया थाना से जीरादेई थाना अनुसंधान इकाई भेजा गया।
  • पुलिस अवर निरीक्षक अवधेश राम को नौतन थाना से सिसवन थाना अनुसंधान इकाई में स्थानांतरित किया गया।

एसपी ने बताया कि इन स्थानांतरणों और नियुक्तियों को प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर