Explore

Search

March 23, 2026 3:40 pm

नौतन : सुंदरपुर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा था मृतक, पुलिस हर पहलू की कर रही जांच

सीवान (नौतन): थाना क्षेत्र के सुंदरपुर में बुधवार को एक 22 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान कैलाश यादव के पुत्र मनु कुमार यादव के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, मनु कुमार के माता-पिता एवं छोटा भाई कोलकाता में रहते हैं, जबकि बड़ा भाई विदेश में है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था और अपने चाचा के परिवार के साथ गांव में रह रहा था। चाचा परमहंस यादव ने बताया कि मृतक पिछले एक वर्ष से मानसिक रूप से अस्वस्थ था।

कमरे के अंदर से बंद था दरवाजा, वेंटिलेटर से देखा तो लटका मिला शव
मंगलवार रात खाना खाने के बाद मनु अपने कमरे में सोने चला गया। बुधवार सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उसकी चचेरी भाभी ने आवाज लगाई। जब कोई जवाब नहीं मिला, तो पड़ोसियों को बुलाया गया। लोगों ने वेंटिलेटर से झांककर देखा, तो मनु फंदे से लटका हुआ था।

पुलिस कर रही मामले की जांच
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी उमेश कुमार पासवान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात सामने आई है, लेकिन पुलिस हर संभावित कोण से मामले की जांच कर रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर