Explore

Search

June 20, 2026 3:11 am

नौतन : बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, दूसरा घायल

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

मठिया मोड़ के पास तेज रफ्तार का कहर, टक्कर के बाद चालक फरार


  • नौतन थाना क्षेत्र में सड़क हादसा
  • एक मजदूर की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
  • बाइक के उड़े परखच्चे, बोलेरो चालक फरार
  • पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा

सिवान: नौतन थाना क्षेत्र के मठिया मोड़ के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार दो मजदूरों को टक्कर मार दी, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के डोमडीह निवासी अभिषेक राजभर के रूप में हुई है, जबकि घायल जितेश राजभर बताया जा रहा है। दोनों आपस में मित्र थे और एक साथ मजदूरी का काम करते थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को दोनों मजदूर छत की शटरिंग का काम करने के लिए बाइक से नौतन थाना क्षेत्र के नरकटिया जा रहे थे। इसी दौरान मठिया मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को पास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने अभिषेक राजभर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल जितेश राजभर को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चालक की तलाश जारी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर