Explore

Search

August 4, 2026 6:13 am

नौतन: निबंधन कार्यालय के कातिब को गोली मारने के मामले में पांच नामजद

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

नौतन थाना क्षेत्र के पचलखी गांव में मंगलवार सुबह जिला निबंधन कार्यालय के कातिब नागेंद्र कुमार श्रीवास्तव को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। इस घटना को लेकर पीड़ित के फर्द बयान पर पांच नामजद और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है

पीड़ित ने बताया कि जब वह पचलखी के पास पहुंचे, तो वहां पहले से सात-आठ लोग मौजूद थे। उसी समय रामप्रवेश महतो बाइक चला रहे थे और मोहन चौधरी ने उन पर गोली चला दी, जिससे गोली उनके कंधे के नीचे पीठ पर लगी। इसके बाद राजेंद्र प्रसाद, टिंकू कुमार और शिवशंकर तिवारी ने उन्हें पकड़ लिया। किसी तरह बचकर वह भागने में सफल रहे।

पीड़ित ने बताया कि उनका राजेंद्र प्रसाद के साथ पूर्व से भूमि विवाद चल रहा है, जो न्यायालय में लंबित है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर