✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
वाहन जांच के दौरान पकड़ाए आरोपी, पूछताछ में कबूला बाइक चोरी का मामला
- बलवा तीन मुहानी के पास चल रही थी वाहन जांच
- पुलिस को देख भागने लगे दोनों युवक
- पूछताछ में चोरी की बाइक होने की बात कबूली
- दोनों आरोपितों को जेल भेजा गया
सिवान: नौतन थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, नौतन थाना क्षेत्र के बलवा तीन मुहानी के पास रविवार की सुबह पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान दो युवक बाइक से आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों युवक घबराकर भागने लगे।
संदेह होने पर पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए दोनों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने स्वीकार किया कि उनके पास मौजूद बाइक चोरी की है, इसी वजह से वे भागने की कोशिश कर रहे थे।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के छोटका मांझा निवासी सुभाषचंद्र ठाकुर के पुत्र अंकित ठाकुर और उधो सिंह के पुत्र आशुतोष कुमार सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों को बाइक समेत हिरासत में लेकर थाना लाया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

