Explore

Search

June 20, 2026 4:28 am

नौतन : अलग-अलग तीन मामलों में पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान : नौतन थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांवों में तीन मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहला मामला खलवां गांव निवासी धनेश शाह की पत्नी राधिका देवी का है, जिन्होंने आरोप लगाया है कि महिला और पुरुष सहित लगभग आधा दर्जन लोग उनके घर में आग लगा दिए। दूसरा मामला विशंभरापुर गांव का है, जहां एक महिला ने शिकायत की है कि उनकी पुत्री के साथ छेड़खानी के संबंध में शिकायत करने जब वे गांव के एक व्यक्ति के घर गईं, तो वहां उनकी पुत्री और उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें वे घायल हो गए। तीसरा मामला रहीमपुर गांव का है, जहां एक युवक ने गांव के तीन युवकों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने परिवार के सदस्यों की अनुपस्थिति में उसकी बहन को जबरन बाइक पर भगा लिया।

तीनों मामलों में शिकायत के बाद थाने में आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की गई है। थाना प्रभारी उमेश कुमार पासवान ने बताया कि सभी मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर