✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
धनौती थाना की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक स्कार्पियों से 599 लीटर शराब बरामद की। हालांकि, शराब तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा।
एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि शनिवार को धनौती थाना क्षेत्र के चिमनी मोड़ के पास पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक स्कार्पियों की तलाशी लेने पर 599 लीटर शराब बरामद की गई। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है और फरार तस्कर की पहचान करने के लिए जांच जारी है।
पुलिस ने कहा है कि तस्करों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और जल्द ही फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Author: Samay Siwan
Post Views: 2

