Explore

Search

August 24, 2026 2:54 pm

धनौती बाजार में दो बाइक की टक्कर, तीन युवक घायल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सड़क दुर्घटना में तीन घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

सीवान के धनौती थाना क्षेत्र के धनौती बाजार में गुरुवार की सुबह दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घायलों की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी नंदलाल कुमार, रितेश कुमार और धनौती निवासी मिथिलेश राय के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, नंदलाल कुमार और रितेश कुमार नौतन से सीवान शहर आ रहे थे, तभी धनौती निवासी मिथिलेश राय की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घायलों के परिजनों को सूचित किया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर