Explore

Search

March 12, 2026 8:23 pm

धनौती: देसी कट्टा और दो गोलियों के साथ युवक गिरफ्ता

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

धनौती  : धनौती थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के पचौरा गांव में छापेमारी कर एक युवक को देसी कट्टा और दो गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान चंदन पटेल के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष कुमारी वंदना ने बताया कि सूचना मिली थी कि पचौरा गांव में एक युवक हथियार लेकर घूम रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चंदन पटेल के घर पर छापेमारी की। छानबीन के दौरान घर से एक देसी कट्टा और दो गोलियां बरामद की गईं।

पुलिस ने चंदन पटेल को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुईं, जिन पर जांच चल रही है। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर