Explore

Search

July 3, 2026 9:24 am

दो मोहल्लों के बीच मारपीट व फायरिंग मामले में नहीं हुई गिरफ्तारी

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान। महादेवा थाना क्षेत्र के चकिया मोड़ पर ठेला लगाने को लेकर 29 दिसंबर की दोपहर दो मोहल्लों के बीच विवाद के बाद मारपीट और फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। शरारती तत्वों ने इस विवाद को नया बाजार पोखरा मोहल्ले तक पहुंचा दिया और वहां करीब सात से आठ राउंड फायरिंग कर दी। इस घटना में गोली लगने से दो लोग घायल हो गए, जबकि मारपीट में पांच अन्य गंभीर रूप से जख्मी हुए।

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि, अन्य नामजद और अज्ञात आरोपित अभी भी फरार हैं। इनमें एक वार्ड पार्षद का नाम भी शामिल है। पुलिस द्वारा इनकी गिरफ्तारी के लिए कोई प्रभावी छापेमारी नहीं की जा रही है, जिससे फरार आरोपित बेखौफ घूम रहे हैं।

घटना के बाद से पीड़ित परिवारों में डर का माहौल है। उनका कहना है कि पुलिस आरोपितों के घरों पर छापेमारी करने में भी लापरवाही बरत रही है, जिससे उनका भय और बढ़ गया है। पीड़ित परिवारों ने सभी आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर