Explore

Search

March 17, 2026 10:49 am

दरौंदा : नाबालिग से दुष्कर्म का असफल प्रयास, आरोपित गिरफ्तार

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दुरौंदा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का असफल प्रयास करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना 12 फरवरी की रात तब घटी, जब पीड़िता घर के पीछे शौचालय जा रही थी। आरोपित प्रिंस कुमार ने उसे जबरन खींचकर अपने घर ले जाकर दरवाजा बंद कर दिया।

पीड़िता के परिजनों ने शोर मचाया और प्रिंस के घर पहुंचकर दरवाजा खोलवाया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आरोपित ने लड़की को पलंग के नीचे छिपा दिया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि प्रिंस उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन परिजनों के हस्तक्षेप से वह नाकाम रहा।

थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने के लिए सख्त कार्रवाई कर रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर