✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
दारौंदा (सीवान) : थाना क्षेत्र के एक गांव से 4 मार्च को एक युवती संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इस मामले में युवती के स्वजनों ने सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के बेलापुर निवासी टुनटुन पंडित पर शादी का प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। साथ ही, उन्होंने युवती की हत्या की आशंका भी जताई है।
परिजनों का कहना है कि आरोपी ने मोबाइल पर लगातार बातचीत कर युवती को अपने झांसे में लिया और फिर उसे बुलाकर लापता कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।