✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
दारौंदा (सिवान) : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, पटना के निर्देश पर विद्युत विभाग की टीम ने प्रखंड के विभिन्न गांवों में छापेमारी कर सात लोगों को चोरी से बिजली जलाते हुए पकड़ा। इस मामले में विभाग के कनीय अभियंता दीपक कुमार के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
कनीय अभियंता ने बताया कि राजापुर पसीवड़ निवासी शौकत अली पर 72,741 रुपये, पिनर्थु निवासी प्रेमपति देवी पर 21,853 रुपये, पिपरा निवासी विजय सिंह की पत्नी किरण देवी पर 83,530 रुपये, अमरनाथ यादव पर 46,553 रुपये, दारौंदा निवासी इद्रीश अंसारी पर 32,917 रुपये, शादाब अहमद की पत्नी रेशमा खातून पर 27,409 रुपये और मो. जलील की पत्नी फरीदा खातून पर 61,711 रुपये का जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विद्युत विभाग के अनुसार, बिजली चोरी रोकने के लिए सख्त अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की छापेमारी आगे भी जारी रहेगी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।