Explore

Search

March 3, 2026 12:23 pm

दारौंदा: मौसमी फल-बर्ड फ्लू के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने उठाया कदम

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

राज्य के सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के तहत अब अंडे के स्थान पर मिलेगा मौसमी फल

बिहार में बर्ड फ्लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शिक्षा विभाग ने एहतियाती कदम उठाते हुए सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम) के तहत शुक्रवार को दिए जाने वाले अंडे की जगह मौसमी फल देने का निर्देश जारी किया है। इसके तहत अब शाकाहारी बच्चों को सेव या केला दिया जाएगा, जबकि अन्य बच्चों के लिए भी मौसमी फल का ही विकल्प रखा गया है।

केंद्रीय पशुपालन और डेयरी मंत्रालय द्वारा देशभर में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें बिहार भी शामिल है। इसी के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने यह कदम उठाया है ताकि बच्चों की सेहत पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। एमडीएम प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि आमजन को भी अंडा, मुर्गा और मांस के सेवन से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए पत्र के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव से मिले निर्देश के तहत यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को शुक्रवार के दिन अब अंडे की जगह फल उपलब्ध कराए जाएंगे। यह कदम बच्चों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर