Explore

Search

March 23, 2026 4:03 pm

दारौंदा में ऑटो पलटने से चार घायल, तीन की हालत गंभीर, सदर अस्पताल रेफर

दारौंदा में ऑटो पलटने से चार घायल, तीन की हालत गंभीर, सदर अस्पताल रेफर
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

मछौता गांव के समीप हुआ हादसा, तेज रफ्तार बनी वजह, पुलिस जांच में जुटी

सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत मछौता गांव के समीप शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से तीन की हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना सिवान-छपरा मुख्य मार्ग पर उस समय हुई जब सभी यात्री ऑटो से सिवान की ओर जा रहे थे। मछौता गांव के पास पहुंचते ही ऑटो चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे पलट गया।

घायलों की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी एवं प्रखंड कार्यालय में कार्यरत सीता राम प्रसाद की पुत्री हिना कुमारी, लोपर निवासी राधा किशुन सिंह के पुत्र रवींद्र सिंह, धानाडीह निवासी मथुरा सिंह के पुत्र बाबूलाल सिंह तथा सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के डोहर गांव निवासी मुंशी सिंह के पुत्र परमजीत सिंह के रूप में हुई है।

इनमें से हिना कुमारी, रवींद्र सिंह और परमजीत सिंह को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि बाबूलाल सिंह का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही दारौंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ऑटो को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर