Explore

Search

August 5, 2026 1:15 pm

दारौंदा: भूमि विवाद में मारपीट, दंपती समेत तीन घायल, एक रेफर

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दारौंदा (सिवान): थाना क्षेत्र के बगौरा गांव में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें एक दंपती सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान मनोज कुमार सिंह, उनकी पत्नी किरण कुमारी और पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है।

ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने मनोज कुमार सिंह को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) और किरण कुमारी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि गोलू कुमार का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

पीड़िता किरण कुमारी के बयान पर उनके पड़ोसी आशुतोष सिंह, अभिषेक सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वे अपने पति के साथ घर के पीछे काम कर रही थीं, तभी पड़ोसियों ने लाठी-डंडे और हथियार के साथ हमला कर दिया। इस दौरान गाली-गलौज और मारपीट कर तीनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर