Explore

Search

March 5, 2026 12:30 pm

दारौंदा : बैठक में संत रविदास के जन्मदिवस की तैयारी पर चर्चा

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दारौंदा प्रखंड के बगौरा स्थित आंबेडकर नगर में शनिवार को एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें 12 फरवरी को संत रविदास का जन्मदिन मनाने की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में जयंती समारोह के संरक्षक राजन राम ने बताया कि संत रविदास का जन्मदिवस इस वर्ष भी भव्य तरीके से मनाया जाएगा। वे हर साल की तरह इस बार भी बड़े पंडाल का निर्माण कराएंगे। समारोह के अध्यक्ष मंजय राम ने कहा कि मैट्रिक और इंटर परीक्षा को ध्यान में रखते हुए लाउडस्पीकर का उपयोग न्यूनतम किया जाएगा, ताकि छात्रों की परीक्षा की तैयारी पर असर न पड़े।

वहीं उपाध्यक्ष विकास ने 14 फरवरी को आयोजित शोभा यात्रा और झांकी के संबंध में अपनी राय रखी, जिसे सभी ने सहमति से स्वीकार किया। बैठक में सभी से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गई।

इस बैठक में सचिव जितेंद्र राम, कोषाध्यक्ष राकेश भारती, शिक्षक आलोक बांसफोर, शिक्षिका कांति देवी, शिक्षक ललन राम, जितेंद्र राम, मुकेश राम, सिकंदर राम, शंकर कुमार सहित अन्य स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर