Explore

Search

May 26, 2026 12:37 pm

दारौंदा: बलिदान दिवस पर इनौस ने निकाला युवा हुंकार मार्च

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को याद कर युवाओं ने सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

दारौंदा (सिवान): प्रखंड मुख्यालय में रविवार को बलिदानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर इंकलाबी नौजवान सभा (इनौस) द्वारा युवा हुंकार मार्च निकाला गया। इस दौरान युवाओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की।

इनौस के प्रदेश सहसचिव सह जिला सचिव जयशंकर पंडित ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगत सिंह मात्र 23 साल की उम्र में देश की आजादी के लिए फांसी के फंदे पर झूल गए। उन्होंने कहा था कि जब सत्ता निरंकुश हो जाए और जनता की आवाज अनसुनी की जाने लगे, तो आंदोलन ही एकमात्र रास्ता होता है

उन्होंने आरोप लगाया कि आज केंद्र सरकार रोजगार जैसे मुद्दों पर बात करने के बजाय मंदिर-मस्जिद और श्मशान-कब्रिस्तान की राजनीति में उलझा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार के नौजवानों को अन्य राज्यों में प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है और अब वक्त आ गया है कि सरकार से रोजगार की मांग को देश का मुख्य एजेंडा बनाया जाए

इस मौके पर अरविंद प्रसाद, शेखर यादव, मनोज यादव, विकास यादव, मुन्ना यादव, सूरज राम, सुनील यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर