Explore

Search

May 26, 2026 8:54 am

दारौंदा : बगौरा बाजार में लूट: चार अज्ञात बदमाशों पर प्राथमिकी दर्ज, दो हिरासत में

बगौरा बाजार में लूट: चार अज्ञात बदमाशों पर प्राथमिकी दर्ज, दो हिरासत में
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

दारौंदा में आभूषण व्यवसायी से दिनदहाड़े लूट, सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान में जुटी पुलिस

सिवान: दारौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा बाजार में बुधवार को दिनदहाड़े एक आभूषण व्यवसायी से हथियार के बल पर की गई लूट मामले में पुलिस ने सक्रियता दिखाई है। घटना के बाद पीड़ित दिलीप कुमार सोनी के बयान पर चार अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्राथमिकी में बताया गया है कि बुधवार को दो बाइक पर सवार चार बदमाश दुकान पर पहुंचे और पिस्टल लहराते हुए लूटपाट शुरू कर दी। जब पीड़ित ने विरोध किया तो बदमाशों ने पिस्टल के बट से उसके सिर पर वार कर घायल कर दिया। इसके बाद दुकान से पांच से छह लाख रुपये मूल्य के आभूषण और नकदी लूटकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें बदमाशों की तस्वीरें गमछे से ढकी हुई दिखाई दीं। चेहरा ढका होने के कारण उनकी पहचान में कठिनाई हो रही है।

वहीं, संदेह के आधार पर पुलिस ने सारण जिले के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की है, जहां से दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बदमाशों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी टीम की मदद ली जा रही है और जल्द ही मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर