Explore

Search

August 5, 2026 11:22 am

दारौंदा: फैक्ट्री अगलगी मामले में 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दारौंदा (सीवान)।
थाना क्षेत्र के भीखाबांध में 27 मार्च को एक निजी फैक्ट्री में आग लगने की घटना के बाद अब मामले ने नया मोड़ ले लिया है। इस अगलगी की घटना में भारी क्षति हुई थी। घटना को लेकर पीड़ित रामगढ़ा निवासी पप्पू कुमार प्रसाद ने दारौंदा थाना में आवेदन देकर गांव के ही 10 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्राथमिकी में रामगढ़ा गांव के सतमार्दन अंसारी, हाफिजुल्लाह अंसारी, सरफुल्ला अंसारी एवं मुस्लिम अंसारी के अलावा छह अज्ञात लोगों को भी नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर