Explore

Search

March 5, 2026 4:13 pm

दारौंदा: फेसबुक पर युवती को प्रताड़ित मामले में युवक गिरफ्तार

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दारौंदा। फेसबुक पर युवती को प्रताड़ित और परेशान करने के मामले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक आरोपित को दारौंदा बाजार से गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। पुलिस अब एक अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

दारौंदा थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें एमएच नगर थाना क्षेत्र के मेरही निवासी गजेंद्र सिंह उर्फ गोलू सिंह और राजीव रंजन सिंह पर आरोप था कि उन्होंने फेसबुक पर युवती को परेशान किया, उसकी फोटो अपलोड कर अश्लील गाने डाले। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गजेंद्र सिंह उर्फ गोलू सिंह को दारौंदा बाजार के हाथोपुर मोड़ से गिरफ्तार किया और शुक्रवार को जेल भेज दिया।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर