✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
दारौंदा थाना क्षेत्र के ढोलकिया पुल और बगौरा के बीच नट बाबा स्थान के पास मंगलवार को उत्कर्ष फाइनेंस बैंक के कर्मी से बदमाशों ने छह हजार रुपये नकद और मोबाइल लूट लिया। इस संबंध में पीड़ित सोनू कुमार, जो सारण जिले के मढ़ौरा निवासी पारस साह के पुत्र हैं, ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
सोनू कुमार ने बताया कि वह एकमा स्थित उत्कर्ष फाइनेंस बैंक में कार्यरत हैं। घटना के दिन वह बगौरा से वसूली कर लौट रहे थे। इसी दौरान ढोलकिया पुल और बगौरा के बीच नट बाबा स्थान के पास तीन-चार बदमाशों ने बाइक पर सवार होकर उन्हें घेर लिया और हथियार का भय दिखाकर छह हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है।