Explore

Search

June 29, 2026 6:54 pm

दारौंदा : पूर्व विवाद को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों ने कराई प्राथमिकी

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दारौंदा थाना क्षेत्र के मड़सरा गांव में पूर्व विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन देकर लगभग डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि 24 मार्च को मड़सरा में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इसमें एक पक्ष के पंचायत समिति सदस्य असगर अली के बयान पर गांव के नौशाद आलम, सोनू मियां, राजू मियां, मंसूर मियां, हमीद मियां, अजीज मियां, महमद अली, मुस्कान खातून, रोबिना खातून सहित 12 लोगों को आरोपित किया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष के मंजूर हुसैन के बयान पर बीडीसी असगर अली, सैयद मियां, कलामुद्दीन, क्यामुद्दीन, सोनू मियां, निजामुद्दीन मियां सहित सात लोगों को आरोपी बनाया गया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर