Explore

Search

March 5, 2026 6:03 pm

दारौंदा : पूर्व मुखिया हमला मामले में चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दारौंदा थाना क्षेत्र के रमसापुर गांव में राजनीतिक दुश्मनी के कारण पूर्व मुखिया कवल यादव पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पुलिस ने घायल के फर्द बयान पर एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार, रमसापुर निवासी कवल यादव 8 दिसंबर की सुबह दारौंदा स्टेशन से ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। जैसे ही वे नरेंद्र यादव के घर के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे नरेश यादव, रामविलास यादव और अन्य दो लोगों ने फरसा से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में कवल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत घायल को मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान कवल यादव ने पुलिस को अपना फर्द बयान दिया।

इस मामले में थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि घायल के बयान के आधार पर रमसापुर निवासी नरेश यादव, रामविलास यादव और अन्य दो को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर