Explore

Search

March 5, 2026 9:08 am

दारौंदा: पुलिस ने शराब भट्ठी ध्वस्त कर 500 लीटर शराब किया नष्ट

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

अभुई गांव में अवैध शराब निर्माण पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होली से पहले धंधेबाजों पर शिकंजा

सीवान जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के अभुई गांव में पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित एक शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान पुलिस ने करीब 500 लीटर महुआ शराब को भी नष्ट कर दिया।

थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि होली के मद्देनजर चंवर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की, लेकिन पुलिस के पहुंचते ही धंधेबाज फरार हो गए

पुलिस ने शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण और झाड़ियों में छुपाकर रखी गई शराब को जब्त कर नष्ट कर दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और ऐसे धंधे में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर