Explore

Search

March 5, 2026 2:52 am

दारौंदा: पानी भरने के दौरान मारपीट, तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदला, पुलिस जांच में जुटी

दारौंदा (सीवान) : थाना क्षेत्र के चकरी गांव में पानी भरने के दौरान हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें एक महिला घायल हो गई। इस मामले में चकरी निवासी शिवकुमार सिंह की पत्नी मति कुंवर ने पट्टीदार संजू देवी, आनंद कुमार और आरती कुमारी पर गाली-गलौज करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है।

प्राथमिकी में मति कुंवर ने बताया कि उनकी पुत्रवधू चापाकल से पानी भरने गई थी, इसी दौरान पट्टीदारों से कहासुनी हो गई। जब गाली-गलौज का विरोध किया गया तो संजू देवी, आनंद कुमार और आरती कुमारी ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे उनकी पुत्रवधू घायल हो गई।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर