✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
दारौंदा (सिवान): प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जल जीवन हरियाली अभियान के तहत मनरेगा से वित्तीय वर्ष 23-24 में किए गए पौधारोपण की जांच बुधवार को जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों द्वारा की गई। ये जांच निर्धारित पंचायतों में की गई और जांच के प्रतिवेदन को बुधवार शाम तक निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सिवान को सौंपा गया।
दारौंदा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में की गई इस जांच में शामिल पदाधिकारियों ने जल जीवन हरियाली योजना से संबंधित प्रत्येक पहलू का आकलन किया।
जिला खनिज विकास पदाधिकारी बलबंत कुमार ने पिनर्थु खुर्द पंचायत में, प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह सेंगर ने करसौत पंचायत में, मनरेगा के कनीय अभियंता श्रीराम पांडेय ने पकवलिया पंचायत में, कृषि विकास के एटीएम अमित रंजन ने रसूलपुर पंचायत में, और अन्य अधिकारियों ने क्रमशः रुकुंदीपुर, रामगढ़ा, हड़सर, सिरसांव, कौथुआ सारंगपुर और मड़सरा पंचायतों में जांच की।