Explore

Search

May 26, 2026 2:58 pm

दारौंदा : निर्देश पर वाहन जांच को उतरे अधिकारी, चालकों में मचा हड़कंप

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दरौंदा अपराध की रोकथाम के दृष्टिकोण से बुधवार को डीएसपी आनंद कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने संयुक्त रूप से वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान सिवान-छपरा सीमावर्ती क्षेत्रों के जलालपुर, डिब्बी, लीला साह के पोखरा, कोड़ारी कला, मछौती आदि जगहों पर वाहनों की गहन जांच की गई।

जांच के दौरान दो एवं चार पहिया वाहनों में शराब, हथियार व अवैध सामानों की पड़ताल की गई। इस बीच एक ऑटो चालक पुलिस के इशारे पर न रुकते हुए पेट्रोल पंप की ओर भाग निकला। पुलिस ने पीछा कर उसे रोका और जब जांच की तो उसमें किराना दुकान का सामान लदा हुआ पाया गया। जांच में कुछ संदिग्ध न मिलने पर ऑटो चालक को छोड़ दिया गया।

थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि अपराध नियंत्रण के मद्देनजर हर सुबह एवं शाम विशेष रूप से वाहन जांच की जा रही है। साथ ही, सड़कों पर पुलिस की लगातार गश्त भी जारी है। इसके अलावा, बालबंगरा, पसीवर, करसौत, पांडेयपुर, रसूलपुर सहित विभिन्न स्थानों पर डायल 112 पुलिस टीम भी सक्रिय गश्त कर रही है

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर