✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 31 लीटर देशी शराब बरामद की, आरोपियों की तलाश जारी
दारौंदा थाना क्षेत्र के अभुई गांव में शराब बरामदगी मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में अनि विजय कुमार के बयान पर आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस ने सात मार्च को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर कुल 31 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की थी।
थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि प्रेम चौधरी के बांसवाड़ी से प्लास्टिक की थैली में पांच लीटर, वीरेंद्र चौधरी के खजूरबानी से पांच लीटर के डिब्बे में, देवानंद चौधरी के गेहूं के खेत से पांच लीटर, सुनैना देवी के सरसों के खेत से छह लीटर, सुगांती देवी के घर के पास से पांच लीटर और हरेंद्र चौधरी के गेहूं के खेत से एक थैले में पांच लीटर देशी शराब बरामद की गई थी।
इस मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अवैध शराब कारोबार पर सख्त कार्रवाई कर रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।