Explore

Search

August 5, 2026 12:14 pm

दारौंदा: दुकान में लगी आग, सात लाख की संपत्ति खाक

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीणों व अग्निशमन विभाग ने पाया काबू

दारौंदा (सीवान): थाना क्षेत्र के बगौरा पुरानी बाजार में शुक्रवार देर रात विद्युत शॉर्ट सर्किट के कारण एक दुकान में आग लग गई, जिससे करीब सात लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। स्थानीय ग्रामीणों के प्रयास और अग्निशमन विभाग की तत्परता से आग पर काबू पाया जा सका।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि वैद्यनाथ गुप्ता की जनरल स्टोर की दुकान उनके घर से सटी हुई थी। शुक्रवार रात भोजन कर वे सो गए थे, तभी करीब ढाई बजे रात में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। लपटें उठती देख स्वजनों ने शोर मचाया, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर नियंत्रण पाया गया।

पीड़ित वैद्यनाथ गुप्ता ने थाना में आवेदन देकर मुआवजे की मांग की है। उन्होंने बताया कि अगलगी में इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर, अनाज, दस्तावेज समेत पूरी दुकान जलकर खाक हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुटी हुई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर