✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
गश्त के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी भेजा गया जेल
दारौंदा (सिवान): थाना क्षेत्र के हाथोपुर गांव में शनिवार रात गश्त के दौरान पुलिस ने छापेमारी कर 10 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर की पहचान हाथोपुर निवासी मोहन साह के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि पुलिस को हाथोपुर में अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर अनि रीना देवी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही मोहन साह भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। इस मामले में अनि रीना देवी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को रविवार को जेल भेज दिया गया।